अगर आप Internet से चीजे download करते रहते है तो आपने कभी न कभी ‘zip’ file download की होगी। मै तो कहूँगा कि अगर आप internet से सम्बन्धित कोई भी काम करते है तो आपको ज्यादातर zip files ही download करने को मिलेगी।
Zip file की extension .zip होती है।
Zip File क्या है ?
Zip file वहॉं प्रयोग होती है जहॉं आपको कई सारी files को एक file की तरह download करना पड़ता है।
Zip files Internet पर उन जगहो पर प्रयोग होती है जहॉं से हमें multiple files को एक file की ही तरह download करना होता है।
इसका एक ओर फायदा है कि इस file को आकार अन्दर की सभी files के आकार को मिलाकर हुए आकार से भी छोटा होता है। इस आकार कम करने के तरीके को हम compression भी कहते है।
Compress करने से हम internet से छोटी file भेज सकते है।
File compress करने के साथ साथ आप Zip file को protected बनाने के लिये उस पर password भी लगा सकते है।
Zip File बनाये कैसे ?
अगर आपके पास कुछ files है और आपने उन्हें Zip file में बदलना है तो ये चरणो को follow करे।
चरण 1: जिन जिन files को आपने zip में डालना है तो उन files को select करे।
चरण 2: Files को selected रखते हुये right click करे और Send to > Compressed (Zipped) folder पर click कर दे।
आगे पढे :
चरण 3: अपनी नई Zip file को rename करे और आपकी zipped file तैयार है।
अब आपने देखा की किस तरह हम zipped file बनाते है। अब आपको अलग अलग टुकड़ो में file भेजने की जरूरत नही है आप इस file को लोगो को Email द्वारा भी भेज सकते है।
File को UnZip कैसे करे ?
Zipped file को खोलने को unZip करना कहते है। File को unzip करने के बाद हमे एक folder मिल जाता है। जिसके अन्दर हमारी zip की हुई files अलग अलग अपने सामान्य रूप में आ जाती है।
चरण 1: File को unzip करने के लिये file पर right click करे और Extract All पर click करे।
चरण 2: अब computer आपसे file को extract करने की location पूछेगा, location set करे और Extract पर click कर दे।
चरण 3: आप देख सकते है कि extract की हुई files आपके इस folder मे वापस आ गई है।
लोग अक्सर files को zip करके अपने computer पर space बचाने के लिये करते है, और कई बार अपनी files को protect करने के लिये भी करते है।
अगर आपको Zip files को लेकर कोई भी संदेह है तो नीचे comment करके जरूर पूछे।
धन्यवाद,
आप हमारा Facebook Group join करके भी रोजाना नई नई जानकारीयॉं ले सकते है।
ये भी पढे :
- Laptop की बैटरी life बढ़ाने के कुछ आसान तरीकेे ।
- Laptop खरीदते समय इन कुछ महत्वपूर्ण बातों का रखे ख्याल ।
- 10 तरीके youtube पर ज्यादा Subscribers लाने के लिये।
Vikas g
hume ye betay ki 2 ya 3 song ko ek sath mix kaise kiya jata hai
Auto mix software aata hai jisse aap songs ko mix kar sakte hai.
aap कृपया ये बताये की 2_3 pdF के अलग अलग pages के फोल्डर को एक serieS वाले pages म कैसे करे
Iske liye aap pehle apne document ko MS word par copy kar sakte hai, uske baad aap usko PDF me convert karke ek series me laga sakte hai.
Kya java mobile mein pdf file ko pda ja sakta hai file ko unzipe kar sakte hai
Nhi uske liye aapke android, window ya phir iphone hona zaroori hai.